|
औद्योगिक एवं
सेवा क्षेत्र निवेश नीति - 2004
औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र निवेश नीति - 2004
औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के
उददेश्य से राज्य सरकार द्वारा नई औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र निवेश नीति-2004
की घोषणा की गयी है, जिसमें खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र के विकास हेतु
निम्न प्राविधान किये गये है :-
1. लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्योगों का समन्वित एवं परस्पर पूरक विकास।
2. प्रबन्धन, विपणन, गुणवत्ता नियंत्रण, तकनीकि उच्चीकरण, डिजाइन विकास एवं
पैकेजिंग के क्षेत्र में सक्रिय सहायता/सुविधायें उपलब्ध कराना।
3. खादी ग्रामोद्योगी इकाईयों को निर्यात प्रोत्साहन हेतु सहयोगात्मक वातावरण
का सृजन।
4. निर्यात के सम्वर्धन हेतु एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग लोन फण्ड की स्थापना।
5. कच्चे माल की उपलब्धता, परम्परागत कारीगरों व शिल्पियों की उपलब्धता,
जाबवर्क उपलब्धता की
संभावनाओं व बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन आदि को ध्यान में रखते हुए
क्लस्टर्स (समूह) में ग्रामोद्योगिक इकाईयों की स्थापना।
6. क्षेत्र विशेष हेतु विशिष्ट
औद्योगिक गतिविधियों का विकास।
7. औद्योगिक इकाईयों की स्थापना में
ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों को विशेष सहायता एवं प्रोत्साहन
प्रदान करना।
औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र निवेश
नीति में शासन द्वारा लिये गये संकल्पों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के
उद्देश्य से तथा प्रदेश में संस्थागत पूंजी निवेश को बढ़ावा देने हेतु
विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए 8 शासनादेश जारी कर योजनाओं का कार्यान्वयन
सुनिश्चित किया जा रहा है।
प्रदर्शनियो का आयोजन
खादी तथा ग्रामोद्योग के उद्यमियों
को देश एवं देश के बाहर अपने उत्पादों के प्रदर्शन व विपणन के अवसर उपलब्ध
कराने, एक दूसरे के अनुभवों का लाभ उठाने तथा जनसाधारण में प्रचार-प्रसार के
उद्देश्य से प्रदेर्शनियों का आयोजन एवं भाग लेने की योजना संचालित की जा रही
है, जिसके अन्तर्गत जनपद व मण्डल स्तर पर प्रदर्शनियों के आयोजन के साथ साथ
प्रमुख मेलों एवं विशिष्ट अवसरों पर खादी तथा ग्रामोद्योगी प्रदर्शनियां
आयोजित की जाती है तथा देश के अन्य प्रान्तों एवं विदेश में लगने वाली
प्रदर्शनियों में भी प्रदेश के उद्यमियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया
जाता है।
वर्ष 2005-2006 में लखनऊ स्थित
चन्द्रशेखर आजाद पार्क में दिनांक 8 नवम्बर, 2005 से 24 नवम्बर, 2005 तक अखिल
भारतीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी "खादी भारत 2005" का आयोजन किया गया तथा
प्रत्येक वर्ष इलाहाबाद में माघ मेला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाता है।
|